Breaking News
Hey! Join Us for Post Updates
Showing posts with label Health Benefits of Liquorice. Show all posts
Showing posts with label Health Benefits of Liquorice. Show all posts

Saturday, 6 September 2014

Health Benefits of Liquorice | मुलेठी [यष्टीमधु] के फायदे

मुलेठी [Glycyrrhiza Glabra] से हम सब परिचित हैं | भारतवर्ष में इसका उत्पादन कम ही होता है | यह अधिकांश रूप से विदेशों से आयातित की जाती है| मुलेठी की जड़ एवं सत सर्वत्र बाज़ारों में पंसारियों के यहाँ मिलता है | चरकसंहिता में रसायनार्थ यष्टीमधु का प्रयोग विशेष रूप से वर्णित है | सुश्रुत संहिता में यष्टिमधु फल का प्रयोग विरेचनार्थ मिलता है | मुलेठी रेशेदार,गंधयुक्त तथा बहुत ही उपयोगी होती है | यह ही एक ऐसी वस्तु है जिसका सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है |



मुलेठी वातपित्तशामक है | यह खाने में ठंडी होती है | इसमें ५० प्रतिशत पानी होता है | इसका मुख्य घटक ग्लीसराइज़ीन है जिसके कारण ये खाने में मीठा होता है | इसके अतिरिक्त इसमें घावों को भरने वाले विभिन्न घटक भी मौजूद हैं | मुलेठी खांसी,जुकाम,उल्टी व पित्त को बंद करती है | यह पेट की जलन व दर्द,पेप्टिक अलसर तथा इससे होने वाली खून की उल्टी में भी बहुत उपयोगी है |
आज हम आपको मुलेठी के कुछ औषधीय गुणों से अवगत कराएंगे -

  • मुलेठी चूर्ण और आंवला चूर्ण २-२ ग्राम की मात्रा में मिला लें | इस चूर्ण को दो चम्मच शहद मिलाकर सुबह- शाम चाटने से खांसी में बहुत लाभ होता है |
  • पुरानी खांसी और जुकाम,गले की खराबी,सिर दर्द आदि रोग के लिए नीचे दिए सामान को पीस कर चूर्ण बना ले | इस चूर्ण में से एक चम्मच चूर्ण सुबह शहद के साथ चाटने से  दूर हो जाते हैं |
    • मुलेठी : 10 ग्राम  
    • काली मिर्च : 10 ग्राम 
    • लौंग : 5 ग्राम 
    • हरड़ : 5 ग्राम 
    • मिश्री : 20 ग्राम
     
     
     
  • एक चम्मच मुलेठी का चूर्ण एक कप दूध के साथ लेने से पेशाब की जलन दूर हो जाती है |
  • मुलेठी को मुहं में रखकर चूंसने से मुहँ के छाले मिटते हैं तथा स्वर भंग (गला बैठना) में लाभ होता है  |
  • एक चम्मच मुलेठी चूर्ण में शहद मिलाकर दिन में तीन बार सेवन करने से पेट और आँतों की ऐंठन व दर्द का शमन होता है |
  • फोड़ों पर मुलेठी का लेप लगाने से वो जल्दी पक कर फूट जाते हैं |
Read more ...
Designed By GyanVatika4U Team